सारंगपुर पूर्व मुख्यमंत्री से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल

सारंगपुर। भोपाल पहुंचकर कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह से मुलाकात की और मुख्य विषय पर चर्चा की और क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। समस्याओं को सुनने के बाद सिंह ने संबंधित को तत्काल निराकरण करने हेतु निर्देशित किया। इस मौके पर कांग्रेस नेता पप्पू रमेश कलमोदिया, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष मोहन पाल, युकां ब्लाक अध्यक्ष लखन धनगर सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद थे।