अखिल भारतीय साहित्य परिषद् के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय काव्य गोष्ठी सम्पन्न

सारंगपुर। सरस्वती शिशु मंदिर में अखिल भारतीय साहित्य परिषद् के तत्वाधान में जिला स्तरीय काव्य गोष्टी आयोजित हुई। काव्य गोष्टी की अध्यक्षता समाजसेवी जयहिंद दुबे ने की। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय साहित्य परिषद् भोपाल संभाग के संयोजक राकेश सक्सेना पचोर, विशेष अतिथि अरुण आजाद व्यावरा, जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा सत्यम उपस्थित थे। आयोजन का शुभारंभ अतिथियों द्वारा वीणा पाणी माता सरस्वती एवं भारत माता के संमुख दीप प्रज्वलित माल्यार्पण के साथ किया गया। आयोजन के संयोजक सुशील व्यास द्वारा सभी साहित्यकारों अतिथियों का स्वागत मंगल तिलक एवं मोतियों की माला पहनाकर किया गया। काव्य गोष्टी का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया। जिसका वाचन संगीतकार डाक्टर शैलेन्द्र कुमार मेवाडा ने अपने मधुर वाणी से किया। काव्य गोष्टी में स्थानीय कवियों ने भी बढचढ कर भाग लिया। मुरलीधर सोनी पथिक सब रस कवि भगवान सोनी भृगु पचोर द्वारा ओजस्वी वाणी से आयोजन को गगन चंबी उंचाई प्रदान की गई। राजेन्द्र खत्री साहिल ने अपना भारत का तराना सुनाया, कवि राजेश व्यास वोडा ने भी अपने गीतों से वीरो को याद किया। कवि हरिसिंह परिहार पतंग ने तिरंगे के सम्मान में गीत पढे। कवि अरुण कुमार आजाद व्यावरा ने भी अपने काव्य पाठ से भारत माता को भावांजलि समर्पित की। राकेश सक्सेना पचोर ने अपना उद्बोधन राष्ट्रीय को समर्पित किया। सारंगपुर के वरिष्ठ साहित्यकार साहित्य को समर्पित सुशील व्यास ने आपने गीतों से भारत माता को नमन किया। स्थानीय साहित्यकारो ने अपने अपने अनोखे अंदाज से अपना अपना काव्य पाठ मातृभूमि को समर्पित किया। इस मौके पर मुरलीधर सोनी पथिक, सत्यनारायण शर्मा, जयहिंद दुबे, स्वादीप सोलंकी, जुगलकिशोर दुबे, नंदकिशोर सोनी, लक्ष्मीनारायण त्रिकार, जगदीश प्रजापति, विजय पालीवाल, विपुल सक्सेना, प्रमोद जोशी, पूर्व विधायक गोतम टेटवाल और भी साहित्य अनुरागी उपस्थित थे।