मंदसौर के पास यात्री बस पलटी, 21 घायल, इंदौर से भीलवाड़ा जा रही थी गाड़ी

 

मंदसौर। मल्हारगढ़ के पास महू-नीमच फोरलेन हाईवे पर आज सुबह एक निजी यात्री बस बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार 21 यात्री घायल हो गए जिनका उपचार करवाया गया। कोई गंभीर घायल नहीं है।
जानकारी के मुताबिक इंदौर से चलकर भीलवाड़ा जा रही सरकार उपकार नाम की निजी यात्री बस (NL07 B9882) अचानक बेकाबू होकर सड़क के बीच पलट गई।
हादसा सुबह 6 बजे के आसपास हुआ। बस में सवार अधिकांश यात्री नींद में थे। हादसे का शिकार हुई यात्री बस में करीब 36 यात्री सवार थे। इस हादसे में बस में सवार 21 यात्री घायल हो गए जिन्हें एंबुलेंस की मदद से मल्हारगढ़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

Author: Dainik Awantika