उज्जैन की कृषि उपज मंडी में  व्यापारियों की हड़ताल शुरू 

– नीलामी रोकी, लीज रेंट में बदलाव से व्यापारियों में नाराजगी  

 

दैनिक अवंतिका उज्जैन। 

आगररोड स्थित कृषि उपज मंडी में व्यापारियों ने गुरुवार से हड़ताल शुरू कर दी। इस कारण नीलामी भी रोक दी गई। व्यापारी लीज रेंट में बदलाव से नाराज है। 

इसके चलते उन्होंने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के चलते गुरुवार से मंडी में नीलामी कार्य रुक गया इससे किसान परेशान हो गए। हड़ताल के चलते सुबह से मंडी में अफरा-तफरी मची रही। व्यापारियों ने एक ओर जहां हड़ताल शुरू कर काम काज बंद कर दिया तो नीलामी आदि काम रुकने से सारी व्यवस्थाएं प्रभावित हो गई। 

मंडी कार्यालय में चर्चा के 

बाद व्यापारी भोपाल रवाना

व्यापारियों की हड़ताल की सूचना मिलते ही मंडी बोर्ड के कार्यालय में अधिकारी भी सकते में आ गए। इसके बाद व्यापारियों को कार्यालय में चर्चा के लिए बुलाया गया। इस चर्चा के बाद अनाज तिलहन व्यवसायी संघ का एक प्रतिनिधि मंडल उज्जैन से भोपाल के लिए रवाना भी हो गया।मंडी व्यापारी लीज रेंट का नवीनीकरण पुरानी शर्तो पर करने की मांग को लेकर नाराज है।

किसानों को हड़ताल की सूचना 

के बाद मंडी बोर्ड को ज्ञापन सौंपा

व्यापारियों ने हड़ताल शुरू कर दी तो कार्यालय से किसानों को मंडी बंद की सूचना प्रसारित की गई। व्यापारियों ने बोर्ड के अधिकारियों को इस संबंध में एक ज्ञापन भी दिया। व्यापारियों ने अपनी मांग मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड भोपाल को भी भेज दी है। प्रतिनिधि मंडल बोर्ड के अधिकारियों से चर्चा के लिए भोपाल भी गया है। 

मंडी में 250 व्यापारियों के पास 

लीज पर प्लाट से सब की समस्या

– मंडी में 250 से अधिक व्यापारियों के पास 20 बाय 40 और 30 बाय 100 के प्लाट 99 वर्ष की लीज पर है। 

– प्लाट पर 30 वर्ष में रिनीवल होना था। व्यापारियों ने इन्ही प्लाट पर अपने गोदाम निर्माण करा रखे है। 

– मंडी बोर्ड अब इन प्लाट पर नया अधिनियम 2009 के तहत किराएदार के रूप में अनुबंध कर प्लाट का आंवटन करना चाह रहा है। 

– इसके कारण लीज रेंट बढ़ जाएगा। व्यापारियों का कहना है कि नए अधिनियम के तहत नई मंडियों में प्लाट का आंवटन किया जाना चाहिए। 

– पहले से कार्यरत मंडियों में लीज पर दिए गए प्लाट का लीज रेंट नवीनीकरण पुराने नियमों के तहत ही होना चाहिए। 

– व्यापारी मुकेश हरभजनका ने कहा समस्या का हल नही होने तक हड़ताल जारी रहेगी। 

– मंडी व्यापारी संघ के मीडिया प्रभारी राजेंद्र राठौर ने बताया कि मांगों को लेकर महासंघ से चर्चा जारी है।