उज्जैन। देश में लोकसभा चुनाव अगले वर्ष है, लेकिन समय-समय पर सर्वे आना अभी से शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर चल रही खबर के अनुसार एक राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल ने देश का मिजाज भांपने के लिए सर्वे करवाया है। जिसके अनुसार यदि आज आम चुनाव हो जाए तो एनडीए को 306 सीट पर विजय हासिल होगी। विपक्षी पार्टी इंडिया को 193 और अन्य राजनीतिक दलों को 44 सीट मिलेगी। फिलहाल यदि चुनाव हो जाए तो उस स्थिति में एनडीए को 43 प्रतिशत, इंडिया को 41 और अन्य को 16 फ़ीसदी वोट मिल सकते हैं।
इस सर्वे के अनुसार वर्तमान स्थिति में केंद्र में मोदी सरकार ही पुन: काबिज हो सकती है। राजग और खासकर भाजपा स्पष्ट बहुमत की स्थिति में है।