ब्यावरा में अग्रवाल महासभा ने मनाया जश्न

ब्यावरा । ब्यावरा नगर के पीपल चौराहें पर अग्रवाल महासभा एवं नागरिकों ने चंद्रयान-3 की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए आतिशबाजी कर जश्न मनाया। देश की वैज्ञानिक संस्था इसरो द्वारा 14 जुलाई को चंद्रमा की दक्षिणी ध्रुव के लिए भेजा था जो चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 ने लैंडिंग की। जैसे ही चंद्रयान-3 के सफलता की सूचना नागरिकों को लगते ही लोग खुशी से झूम उठे, जश्न के माहौल में डूब गए।

Author: Dainik Awantika