रेन बसेरा का गिरा छज्जा, दो घायल

उज्जैन। देवास गेट बस स्टैंड पर बने रैन बसेरा का आधी रात को छज्जा गिर गया जहां विश्राम के लिए पहुंचे दो श्रद्धालु घायल हो गए।
जिला अस्पताल में भर्ती झालावाड़ के रहने वाले मांगीलाल पिता रामलाल 62 वर्ष बाबा महाकाल के दर्शन करने आए थे वहीं सागर का रहने वाला अंकुर साहू 32 वर्ष भी धार्मिक यात्रा पर आया हुआ था। रात को दोनों देवास गेट बस स्टैंड पर बनी रेन बसेरा में रात गुजारने के लिए पहुंचे थे। आधी रात को अचानक रेन बसेरा का छज्जा कर गिर पड़ा। मालवे के नीचे दबने से दोनों घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।