झाबुआ नेहरू युवा केंंद्र द्वारा 1 से 31 अक्टूबर तक जिले में चलाया जाएगा स्वच्छ भारत अभियान-2.0

झाबुआ ।  युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश तथा नवागत कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के मार्गदर्शन में नेहरू युवा केंद्र झाबुआ द्वारा जिले में 1 से 31 अक्टूबर तक स्वच्छ भारत अभियान-2.0 संचालित किया जा रहा है। जिसके माध्यम जिले के ग्रामीण अंचलों में सार्वजनिक स्थलों की युवा स्वयं सेवको द्वारा सफाई कर ग्रामीणजनों को स्वच्छता एव पॉलिथीन मुक्ति हेतु संकल्प भी दिलवा रहे है।
जानकारी देते हुए नेहरू युवा केंद्र झाबुआ की जिला युवा अधिकारी प्रीति पंघाल ने बताया कि कि 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक संपूर्ण देश में एक महीने तक स्वच्छ भारत मिषन-02 संचालित हो रहा है। जिसके अंतर्गत जिले में भी यह अभियान ग्राम स्तरों पर दु्रत गति से चलाया जा रहा है। जिसमें जिले के सभी युवा मंडल एवं स्वयंसेवकों की भागीदारी सुनिष्चित की गई है। देश के प्रत्येक नागरिक का ह्यह्यस्वच्छ भारत अभियानह्णह्ण के प्रति जागरूक होकर इस ओर पहल करने की मुख्य आवष्यकता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मप्र के मुख्यमंत्री श्री षिवराजसिंह चैहान का स्वच्छता भारत और स्वच्छ मप्र बनाने का सपना है, जिसे हम सभी को मिलकर साकार करना है।
उमरी में चलाया गया विशेष अभियान : इसी क्रम में झाबुआ विकासखंड के ग्राम उमरी में युवा मंडल के सदस्यों ने ग्रामीणों के साथ अभियान चलाकन यहां तालाब का सफाई कार्य किया। तालाब में फैला कूड़ा-कचरा साफ करने के साथ युवाओं ने समस्त ग्रामवासियों को हाथ खड़े करवाकर प्लास्टिक (पॉलिथीन) का उपयोग ना करने की शपथ भी दिलवाई। इस दौरान प्रेमलता राठौड़, कालू, दीपक, माधुरी, प्रियंका, दुर्गा, विपुल, वास्केल, शिवराज राठौड़, अंजू वास्केल, रोहित अमलियार आदि उपस्थित रहे। जिला युवा अधिकारी प्रीती पंघाल ने बताया कि आगामी दिनों में भी यह अभियान सत्त जारी रहेगा।