रुनिजा : भव्य भंडारे के साथ महाअभिषेक और शाही सवारी का आयोजन आयोजन में बड़ी संख्या में उमड़ा भक्तों का सैलाब

रुनिजा ।  दो सावन माह होने के कारण 2 माह तक लगातार शिव भक्ति का दौर पूरे देश के साथ-साथ अंचल में चला और सावन समाप्ति के साथ ही अब जगह-जगह शाही सवारी, महाअभिषेक भव्य भंडारे के आयोजन के दौर प्रारंभ हो गए। इसी कड़ी में बिलेश्वर महादेव मंदिर धतुरिया में भी भंडारे के साथ महाअभिषेक और शाही सवारी का भव्य आयोजन किया।
उक्त जानकारी देते हुए अर्जुन सिंह धतुरिया ने बताया कि सावन के पावन माह में लगातार दो माह तक बिल्केश्वर मंदिर पर शिव भक्तों द्वारा प्रत्येक सोमवार को अभिषेक पूजा पाठ व भण्डारे का आयोजन किया। इसी कड़ी साथ सावन के समापन अवसर पर सभी शिव भक्तों के सहयोग से भव्य भंडारे, महाअभिषेक और शाही सवारी का आयोजन किया। जिसके अंतर्गत बिलेश्वर महादेव मंदिर पर दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक महा अभिषेक और भव्य भंडारे का भी आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने उपस्थित होकर महाभिषेक महाआरती और भंडारे का लाभ लिया। उक्त कार्यक्रम के पश्चात बिलकेश्वर महादेव मंदिर से एक भव्य शाही सवारी गांव के प्रमुख मार्गों से होती हुई चामला नदी के तट पर पहुंची। श्री राम समिति ने शाही सवारी का स्वागत किया।

 

You may have missed