हेलमेट पहन बाइक पर निकले पुलिस कप्तान

उज्जैन। सिर सलामत बस सलामत के स्लोगन के साथ एक बार फिर हेलमेट के प्रति दो पहिया वाहन चालको को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। शुक्रवार शाम पुलिस कप्तान खुद हेलमेट पहनकर बाइक से निकले। पुलिस कंट्रोलरूम से शुरू हुई जागरूकता रैली शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई पुलिस कंट्रोलरू पर समाप्त हुई। रैली के दौरान यातायात पुलिस कर्मियों के साथ थाना पुलिस के अधिकारी भी शामिल थे। पुलिस कंट्रोलरूम से जागरूकता रैली को बालिका द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।