भारतीय मूल के थर्मन शनमुगरत्नम सिंगापुर के 9वें राष्ट्रपति बने

सिंगापुर। भारतवंशी थर्मन शनमुगरत्नम ने सिंगापुर का राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। वे देश के 9वें राष्ट्रपति होंगे। चुनाव आयोग ने शुक्रवार देर रात इसका ऐलान किया। थर्मन ने चीनी मूल के 2 विरोधियों को करारी शिकस्त दी है। 1 सितंबर को हुए मतदान में उन्हें कुल 70.4% वोट मिले। सिंगापुर के इलेक्शन डिपार्टमेंट के मुताबिक शुक्रवार को हुई वोटिंग में सिंगापुर के करीब 27 लाख लोगों में से 25.3 लाख लोगों ने मतदान किया और 93.4% वोटिंग हुई।शनमुगरत्नम के विरोधियों एनजी कोक सांग को 15.72% और टेन किन लियान को 13.88% वोट मिले हैं।

Author: Dainik Awantika