रतलाम : मंसूरी का विदाई समारोह, प्रताप गिरी बने मजदूर संघ के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष

रतलाम । वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के मंडल अध्यक्ष श्री मोहम्मद रफीक मंसूरी जी के सेवानिवृत्ति के अवसर पर श्री आर.जी.काबर महामंत्री, श्री शरीफ खान पठान अध्यक्ष रतलाम पधारे। सहायक महामंत्री श्री बी.के. गर्ग, मंडल मंत्री श्री अभिलाष नागर के नेतृत्व मे आॅफीसर क्लब रतलाम मे सभी अतिथियों द्वारा श्री रफीक मंसुरी का शाल, श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही सर्वसहमति से मंडल अध्यक्ष के लिए श्री प्रताप गिरी लोको पायलट रतलाम को नियुक्त किया गया, जिस पर पदाधिकारियो द्वारा ढोल ढमाको एवं आतिशबाजी से मंडल अध्यक्ष का स्वागत किया गया।
मंडल अध्यक्ष नियुक्त होने पर श्री प्रताप गिरी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि यह संगठन की बड़ी जिम्मेदारी है, सभी के सहयोग व एकजुट होकर संगठन को मजबुत बनाना है। मंडल प्रवक्ता गौरव दुबे ने बताया कि इसके पूर्व सुबह डीजल शेड रतलाम में एक गेट मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमे महामंत्री आर.जी.काबर द्वारा सम्बोधित करते हुए कहा गया कि न्यू पेंशन स्कीम को बन्द कर ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल करने हेतु हर संभव प्रयास करने होगें और एकजुट होकर यह लड़ाई लड़नी होगी और जरुरत पड़ी तो हड़ताल करना पड़ेगी। अध्यक्ष शरीफ खान पठान, सहायक महामंत्री बी.के.गर्ग, मंडल मंत्री अभिलाष नागर, मंडल अध्यक्ष रफीक मंसुरी, मंडल उपाध्यक्ष अतुल सिंह राठौर ने सम्बोधित किया।
इस दौरान जे.सी. बैंक डायरेक्टर वाजिद खान, संयुक्त मंडल मंत्री चैतन्य चौधरी, रोशनलाल कौशल, सहायक मंडल मंत्री दीपक भारद्वाज, सचिन मिश्रा, महेन्द्र गौतम, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी, सी. डब्ल्यू.सी. गौरव संत, महेन्द्र राठौर, एस.के.यादव, कैलाश नागदे, शाखा सचिव संजय कुमार, गौरव ठाकुर, दीपक गुप्ता, शाखा सचिव, आशाराम मीणा, हिमांशु पेटारे, विशाल गुप्ता, अरविन्द शर्मा, योगेश पाल, अशोक टंडन, अमित चौहान, इमरान खान, सुमित गर्ग, मोहित टांक, रणधीर सिंह गुर्जर आदि सैकड़ो की संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजुद थे।