भाजपा का कार्यकर्ता होना हमारे लिये गर्व की बात है – वघाणी

उज्जैन ।  भाजपा विचारधारा पर आधारित विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है। भाजपा का कार्यकर्ता माँ भारती को परम वैभव पर पहुंचाने के लिये कार्य करता है। जन संघ के समय से हमारा दल हिन्दुत्व की विचारधारा के लिये राजनीति में काम करता है। आज एक-एक विधानसभा के लिये 40 से 50 दावेदार टिकिट की मांग करते है। पर जन संघ के समय कार्यकर्ता को आग्रह कर चुनाव मैैदान में उतारा जाता था, जमानत बचने पर भी विजय जुलुस निकालकर खुषीयां मनाई जाती थी। आज देश के अधिकांश राज्यों में ओर केन्द्र में भाजपा की पूर्ण बहुमत सरकार है, ओर यह सब कार्यकर्ताओं की मेहनत ओर पुरूषार्थ का फल है। भाजपा का कार्यकर्ता होेना हमारे लिये गर्व की बात है। उपरोक्त विचार गुजरात प्रदेश के पूर्व भाजपा अध्यक्ष ओर विधायक श्री जीतू वघाणी ने उज्जैन ग्रामीण की कामकाजी बैठक में व्यक्त किये। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ओर संभाग प्रभारी श्री जीतू जिराती ने कहा कि प्रत्याशी कोई भी हो, हमारा प्रत्याशी तो कमल का फूल है। भारत को फिर से विश्व गुरू बनाने के लिये देश ओर प्रदेश में भाजपा की सरकार होना, अतिआवश्यक है। श्री जिराती ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास यह भाजपा सरकार का मूल मंत्र है। हमारे प्रणेताओं ओर पुरोधाओं ने विकट परिस्थितियों में काम कर भाजपा को विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल बनाया है। पार्टी की जीत ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए जिलाध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुण्डला ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर जिले में सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है, कार्यकतार्ओं ओर आमजन में जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर खासा उत्साह है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा जिले के सभी पोलिंगों पर विजयश्री प्राप्त करते हुए जिले की सभी छ: सीटे पार्टी को जीताकर देगी। बैठक को जिला प्रभारी श्री विनोद शर्मा ने भी संबोधित करते हुए कहा कि हम आज से ही प्रण कर जायें कि किसी भी हालत में हम हमारा बूथ जीता कर ही दम लेगें। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष/महिदपुर विधायक बहादुरसिंह चौहान विधानसभा चुनाव-2023 जिला संयोजक लालसिंह राणावत, पूर्व जिलाध्यक्ष मदन सांखला, पूर्व विधायक दिलीपसिंह शेखावत, रोड़मल राठौर, प्रदेश प्रवक्ता राजपालसिंह सिसौदिया सहित जिला पदाधिकारी मण्डल अध्यक्ष महामंत्रीगण, जनपद अध्यक्ष एंव उपाध्यक्षगण, मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री, जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष, नगरीय निकाय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष प्रकोष्ठों एवं विभागों के जिला संयोजक आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन धर्मेश जायसवाल जिला महामंत्री ने किया, ओर आभार जिला महामंत्री नाहरसिंह पंवार ने माना।