उज्जैन के जेनिश अंतरराष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आज जाएंगे थाईलैंड

उज्जैन ।  राज्यस्तरीय कराते प्रतियोगिता में जेनिश पटेल ने काता और कुमिते में दो स्वर्ण पदक प्राप्त किये। जेनिश का चयन थाईलैंड ओपन अन्तर्राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है। जिसमें सम्मिलित होने के लिए वह आज 5 सितंबर को उज्जैन से थाईलैंड की ओर प्रस्थान करेंगे। अमित पटेल के पुत्र जेनिश पटेल आई.बी.एस. ग्लोबल अकादमी सांवेर रोड़ में अध्ययनरत हैं। जेनिश पटेल की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, परिवारजनों के साथ आई.बी.एस. ग्लोबल अकादमी परिवार ने भी उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।