हरि फाटक पर की गई सजावट को नुकसान पहुंचा रहे हैं शरारती तत्व, नगर निगम द्वारा लगाए गए बोर्ड टूटे…

 

उज्जैन। नगर निगम द्वारा हरीफाटक पर लगाए गए बोर्ड को शरारती तत्व नुकसान पहुंचा रहे हैं। नगर निगम ने शहर के अधिकांश जगह ग्लोसाइन बोर्ड लगाए थे। हरि फाटक पर लगाए गए बोर्ड असामाजिक तत्वों की भेंट चढ़ते जा रहे हैं। कुछ दिनों पहले नगर निगम ने नानाखेड़ा से लेकर हरिफाटक पुल पर लाइटिंग वाले बोर्ड लगाकर इस मार्ग की सजावट की थी यहां लगे रंगीन रोशनी वाले बोर्ड लोगों के लिए यह आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। बोर्ड के सामने खड़े होकर लोग सेल्फी लेते हैं। लेकिन हरि फाटक पुल पर लगे बोर्ड अब शरारती तत्वों की भेंट चढ़ते जा रहे हैं पुल पर लगे बोर्ड को शरारती तत्वों द्वारा नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

शरारती तत्वों ने हरी फाटक पर लगे बोर्ड को तोड़ दिया है रात्रि में हरी फटक क्षेत्र में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। यहां शरारती तत्व देर रात तक बैठकर शराबखोरी करते हैं। और आने जाने वाले लोगों पर फब्तियां कसने से बाज नहीं आते हैं। नगर निगम ने शहर में इन बोर्ड को श्रावण मास के दौरान लगवाया था। महाकाल मार्ग को सुंदर बनाने के लिए इन लाइटिंग वाले बोर्ड को लगाकर इस मार्ग को संवारा था लेकिन प्रशासन द्वारा किए जा रहे सौंदर्य करण को असामाजिक तत्व उजाड़ रहे हैं कई स्थानों पर लगे बोर्ड को असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ दिए गए हैं। लोगों का कहना है कि असामाजिक तत्वों के द्वारा इन बोर्ड को नुकसान पहुंचाया गया है।