इंदौर कंट्रोल रूम पर काल करते ही पकड़े गए ‘कलेक्टर’ साहब

इंदौर। क्राइम ब्रांच ने एक ठग को पकड़ा है जो स्वयं को कलेक्टर बताता था। आरोपी थाना प्रभारियों और पटवारियों पर रौब झाड़ने लगा था। इस फर्जी कलेक्टर ने टीआई को कहा कि मेरे लिए रूम की व्यवस्था करो। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 420 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी स्वयं को दिल्ली कैडर का आईएएस बताता था। पुलिस उसके फोन की जांच करवा रही है। उसने किस-किस के साथ धोखाधड़ी की इसका भी पता लगाया जा रहा है।

You may have missed