माकडोन : सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने दिया ज्ञापन

माकडोन । भाजपा की शिवराज सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने धरना देकर आक्रोश व्यक्त किया। महंगाई, बिजली, फसल नुकसानी होने पर किसानों को तत्काल राहत, मुआवजा एवं बीमा राशि भुगतान आदि समस्याओं को लेकर स्थानीय नवीन बस स्टैंड परिसर में धरना आयोजित किया। धरने को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमल पटेल, किसान नेता गंगासिंह चौहान, पूर्व जनपद सदस्य रामचन्द्र चौधरी ने सम्बोधित करते हुए भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है, सिर्फ झूठे आश्वासन दिए जा रहे हंै। धरने के उपरांत थाना प्रभारी अशोक शर्मा को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन का वाचन मनीष शर्मा ने किया। इस दौरान ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष निहाल सिंह गुर्जर, विनोद सिसोदिया, मनीष शर्मा, रघुवीर सिंह पचोला, भगवान मालवीय, विनोद गुर्जर बोरखेड़ी, मीतू बना भोलडिया, राकेश जाल,भेरु मालवीय, भगवान सिंह डेलची, विजेंद्र राजपूत, मोकम सिंह, दिनेश प्रजापति, हिम्मत सिंह कपेली रोहित धाकड़, भागीरथ सोन्ती, कुलदीप धाकड़, शकील गोरी, अब्दुल रज्जाक, अर्जुन एरवाल छतर सिंह नांदेड़ दिलीप सिंह नांदेड़ दरबार सिंह नांदेड़ सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन शिवपाल सिंह भोल्डिया ने किया आभार रघुवीर सिंह राठौड़ ने माना।

Author: Dainik Awantika