मंदसौर मे आयोजित ब्रह्म समागम में शामिल हुए ब्राह्मण जन

उज्जैन ।  राष्ट्रीय परशुराम सेना मध्य प्रदेश इकाई द्वारा कृषि उपज मंडी ब्राह्मण मंदसौर में ब्रह्म समागम का आयोजन 10 सितंबर को किया गया। यह जानकारी देते हुए
राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा गुनाई जागीर ने बताया कि अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पंडित सुरेंद्र चतुवेर्दी पंडित राजेश पुजारी चिंतामण गणेश के नेतृत्व में उज्जैन से ब्राह्मण जन मंदसौर पहुंचे। जिन्होंने ब्रह्म समागम में शामिल होकर अपने विचार रखें। मंदसौर पहुंचने वाले ब्राह्मण जनों में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के नगर अध्यक्ष पंडित विनय कुमार ओझा पूर्व जिला अध्यक्ष ईश्वर अग्निहोत्री कर्मचारी नेता अनोखी लाल शर्मा , घनश्याम शर्मा महिदपुर रोड डॉ मोहन शर्मा जगदीश शर्मा नारायण धाम आनंदीलाल शर्मा महेश शर्मा चंद्रशेखर शर्मा मनीष अग्निहोत्री सोनू शर्मा ज्योतिषी कमल तिवारी रमाकांत शर्मा शैलेश दुबे गोपाल त्रिवेदी आदि शामिल थे।