उन्हेल में कांग्रेस की आमसभा सरकार पर लगाया हर वर्ग को प्रताड़ित करने का आरोप राजस्थान के मंत्री उदयलाल आंजना एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री जयवर्धनसिंह ने किया जनसभा को संबोधित

बिछड़ौद/उन्हेल ।  विधानसभा क्षेत्र घट्टीया के अंतर्गत आने वाले उन्हेल नगर में शनिवार को कांग्रेस की विशाल जनसभा का आयोजन हुआ जिसमें अंचल क्षेत्र के हजारों कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। आयोजन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। सभा में मुख्य रूप से राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री उदयलाल अंजना, मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री जयवर्धनसिंह, पूर्व राज्य मंत्री राजकुमार पटेल, क्षेत्रिय विधायक रामलाल मालवीय, विधायक पांंचीलाल मेढ़ा सहित अन्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण शामिल हुए।

जनसभा को पूर्व मंत्री जयवर्धनसिंह ने संबोधित करते हुए कहां की मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने प्रदेश के किसानों के साथ ही हर वर्ग के लोगों को प्रताड़ित करने का काम किया है। वहीं भाजपा सरकार अब दलालों की पार्टी बन चुकी है, जिसमें हर वर्ग के आम लोगों और पार्टी विशेष के कार्यकतार्ओं से अवैध रूप से वसूली करते हुए खुद के काम करवा रहे हैं। मध्यप्रदेश में शिवराजसिंह सरकार द्वारा चलाई जा रही लाड़ली बहना योजना को लेकर आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं को गुमराह किया जा रहा है। प्रदेश की बहू- बेटियों के साथ अनेकों प्रकार के अत्याचार किए जा रहे हैं। लेकिन शिवराज सरकार के नेता और कार्यकर्ता अब मौन धारण कर बैठे हुए हैं। भाजपा सरकार के साथ- साथ अब प्रशासनिक अमला भी भ्रष्टाचार का अड्डा बनता जा रहा है, जिसमें किसानों और ग्रामीणों के हर विभागों के कार्यों को लेकर उन्हें रिश्वत देकर कार्य करवाना पड़ रहा है। मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार का अगर इसी तरह भ्रष्टाचार बढ़ता जाएगा, तो हर आम आदमी को परेशान होकर मरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। राजस्थान के मंत्री उदयलाल आंजना ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में अब बेटियों के साथ मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा अत्याचार किया जा रहा है। जिससे आज हर परिवार की बहू और बेटियां परेशान होकर मौत के घाट उतर रही है। प्रदेश में अगर इसी तरह भाजपा का गुंडाराज और भ्रष्टाचार रहा तो आने वाले समय में कोई खुश नहीं रहेगा। प्रदेश की जनता को अब सोचना और समझना होगा और प्रदेश से भाजपा की सरकार को उखाड़ कर फेंकना होगा, तब ही यह प्रदेश सुरक्षित रह सकेगा।
मध्यप्रदेश में हर वर्ग का व्यक्ति काफी परेशान होता नजर आ रहा है उसे अपने कार्यों को लेकर हजारों- लाखों की रिश्वत देने के बावजूद भी उसका काम नहीं होता है। जिसके कारण आज हर व्यक्ति भाजपा सरकार के खिलाफ है।
क्षेत्रीय विधायक रामलाल मालवीय ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र की जनता को अब सोचना होगा कि भाजपा एक भ्रष्टाचार रूपी पार्टी है, जिसके कारण आज हर आम आदमी परेशान होता दिखाई दे रहा है। वहीं जुमलेबाजी घोषणाओं के कारण किसान भी काफी परेशान होता जा रहा है। किसानों को ना तो मुआवजा राशि दी जा रही है और ना ही सम्मान निधि की राशि दी जा रही है। प्रदेश की सरकार सिर्फ घोषणाओं पर राज कर रही है।
लेकिन उनका घोषणाओं पर अमल नहीं हो रहा है। शिवराज मामा ने निकाली लाडली बहन योजना से भी महिलाएं नाखुश है। दिन ब दिन बढ़ती महंगाई को लेकर भी मध्यमवर्गीय परिवार काफी परेशान है। इस दौरान सभा में विधायक दिलीपसिंह गुर्जर, मूरली मोरवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल पटेल, कार्यवाहक अध्यक्ष दरबारसिंह सोलंकी, विधानसभा चुनाव प्रभारी सुरेंद्रसिंह चौहान, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष लोकेंद्रसिंह पंवार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष करण कुमारिया, केसरसिंह पटेल, जेपी सिंह तंवर, पूर्व सरपंच कमल गुर्जर, दिपांशु जैन, मेहमूद खान, विजय शर्मा, नरेंद्रसिंह सोलंकी, ईश्वरसिंह फागना, मनोहरसिंह पंवार, सुखरामसिंह कराड़ा, दिनेश मालवीय, ईश्वर गुर्जर, रामसिंह कराड़ा सहित हजारों कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्तागण आदि मौजूद रहे।