बड़नगर तहसील में प्रवेश करते ही गुटबाजी की शिकार हुई भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा अलग-अलग मंच बनाकर नेताओं ने शक्ति प्रदर्शन के साथ यात्रा का किया स्वागत

रुनीजा ।  मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के पूर्व भाजपा ने अपनी पूरी ताकत एक बार फिर सत्ता पर काबिज होने के लिए झोंक दी और चुनाव के पूर्व से ही आमजन को और जन-जन को लुभाने के लिए कई तरह के प्रलोभन के साथ आयोजन कर रही है। अभी कुछ दिन पूर्व बड़नगर में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनदर्शन यात्रा में हजारों की संख्या में भीड़ शामिल हुई और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना के माध्यम से लाड़ली बहन और अन्य मतदाताओं को लुभाने के लिए कई तरह की सौगातें देने की घोषणाएं की थी। अभी इस जन दर्शन यात्रा को लोग भूल ही नहीं थे कि पुन: 9 सितंबर को एक जन आशीर्वाद यात्रा बड़नगर तहसील में निकली। इस जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से आम लोगों व जन-जन तक जोड़ने का यह एक भाजपा का प्रयास था। लेकिन इस यात्रा में जन कम और नेता अधिक नजर आ रहे थे। जैसे ही रतलाम जिले के कुछ गांवों से यात्रा लेकर यात्रा प्रमुख सांसद जयभान सिंह पवैया व भोपाल के विधायक रामेश्वर शर्मा बड़नगर तहसील के भाटपचलाना कस्बे में पहुंचे तो विधानसभा में टिकट के दावेदारों ने अपने-अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन कर यात्रा की अगवानी पुष्पवर्षा कर की।
यात्रा का भाजपा जिला अध्यक्ष अध्यक्ष बहादुर सिंह बरमुंडला, उपाध्यक्ष हरिकिशन मेलवाणी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अंतर सिंह देवड़ा, पूर्व विधायक मुकेश पण्डया, बड़नगर भाजपा अध्यक्ष श्याम शर्मा , जितेंद्र सिंह पण्डया, तेज सिंह राठौर, जनपद उपाध्यय अजबस्ािंह देवड़ा, जनपद सदस्य सुनील यादव, रौनक सहित बड़ी संख्या में भाजपा के जिले व तहसील के पदाधिकारी सहित जनपद सदस्य, सरपंच-पंच भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं यात्रा की सर्वप्रथम आगवानी कर स्वागत किया।
यहाँ से यात्रा जैसे ही शुरू हुई जगह-जगह बड़ी संख्या में बने मंच से सड़क किनारे खड़े कार्यकर्ताओं व जनता ने स्वागत किया। चौराहे पर हजारों की संख्या में अपने समर्थकों के साथ शांतिलाल धबाई , मण्डल अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, पूर्व मंडी अध्यक्ष भेरूलाल मोंगिया सहित तहसील से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के साथ गर्मजोशी से इस यात्रा का स्वागत कर शक्ति प्रदर्शन किया। यात्रा का नौगांव बस स्टैंड पर जिला पंचायत अध्यक्ष कमलकुमार, अंतर सिंह देवड़ा और बरडिया के लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। बड़गांव के सरपंच गोपाल मामा धाकड़ और उनके कार्यकर्ताओं ने यात्रा की अगवानी की तो खेड़ावदा में युवा सरपंच राजेश धाकड़ ने यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
यात्रा रुनिजा रेल्वे स्टेशन पहुंची जहां अलग-अलग मंचों से सैकड़ों की संख्या में उपस्थित भाजपा के कार्यकर्ताओं ने यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में रेल्वे स्टेशन चौराहे पर गजनीखेड़ी पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि कौटिल्य सिंह राठौर, उपसरपंच प्रतिनिधि प्रह्लाद चौहान के नेतृत्व में मसवाड़िया, गजनीखेड़ी के सैकड़ों युवा कार्यकर्ता के साथ रुनिजा पंचायत के जनप्रतिनिधियों स्वागत किया ।
कुछ दूरी पर जनपद सदस्य सुनील यादव मित्र मंडल द्वारा अलग मंच बनाकर यात्रा का पुष्प वर्षा का स्वागत की तो माधवपुर सरपंच सत्यनारायण नागर व पूर्व जनपद सदस्य ईश्वर सिह राठौर मामा के द्वारा रेल्वे स्टेशन के सामने यात्रा व शान्तिलाल धबाई अपने समाज के साथियों व भाजपा कार्यकतार्ओं के नेतृत्व में यात्रा की पुष्प वर्षा स्वागत जिया यात्रा रेलवे स्टेशन रुनिजा से होती हुई सुन्दराबाद , बालोदा लख्खा , बालोदा कोरन होजर उन्हेल के किये रवाना हो गई यह भी यात्रा का स्वागत किया गया।