पिपलियामंडी : चुनावी तैयारियों के बीच कांग्रेस 15 सितम्बर से निकालेगी जन आक्रोश यात्रा

पिपलियामंडी ।  मध्य प्रदेश में साल के आखिर में चुनाव होने वाले हैं। इस दौरान राज्य में चुनावी चहल-पहल शुरू हो गई है। राज्य की दो प्रमुख पार्टियां जोर-शोर से प्रचार में जुट गई हैं। एक ओर जहां कांग्रेस सत्ता में फिर से वापसी की कोशिश में लगी हुई है, वहीं भारतीय जनता पार्टी दोबारा सरकार बनाने का प्रयास कर रही है। चुनावी तैयरियों के बीच कांग्रेस की तरफ से खबर आई है कि वह राज्य में ‘जन आक्रोश यात्रा’ निकालने जा रही है। इस पर बात करते हुए कांग्रेस विधायक और कांग्रेस अभियान समिति के प्रमुख कांतिलाल भूरिया ने कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस राज्य के सात अलग-अलग क्षेत्रों से लोगों को बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, आदि वासियों और दलितों पर अत्याचार के बारे में जानकारी देने के लिए सात जन आक्रोश यात्रा निकालेगी। कौन, कहां से करेगा नेतृ्त्व कांग्रेस पार्टी की तरफ से सात अलग-अलग क्षेत्रों से निकाली जाने वाली यह यात्राएं 15 सितंबर से शुरू होंगी। महाकौशल से कांतिलाल भूरिया, ग्वालियर चंबल से राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, मालवा से जीतू. पटवारी, बुंदेलखंड से अजय सिंह राहुल, निमाड से अरुण यादव, सुरेश पचौरी सहित सात नेता नर्मदापुरम से और कमलेश्वर पटेल विंध्य से इस ‘जन आक्रोश यात्रा’ का नेतृत्व करेंगे।
क्या है यात्रा का उद्देश्य?
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि ये यात्राएं गांव से लेकर प्रदेश स्तर तक हुए कई भ्रष्टाचारों के मामलों को उजागर करेंगी। कांग्रेस विधायक भूरिया ने कहा, हम भाजपा सरकार में फैले माफिया वाद , भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और किसानों के साथ फर्जी वादों का मुद्दा उठाएंगे। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भी बड़े राष्ट्रीय नेताओं के साथ यात्रा को संबोधित करेंगे।