मन्दसौर : जिले की लाड़ली बहनों को 27 करोड़ 16 लाख का हितलाभ मिलावित्त मंत्री श्री देवड़ा ने 12 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया

मन्दसौर ।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर जिले से मंदसौर जिले की 2 लाख 71 हजार 649 लाड़ली बहनों के खातों में 27 करोड़ 16 लाख 49 हजार रुपए की राशि का वितरण किया। यह राशि सभी बहनों के खातों में डीबीटी के माध्यम से मिली।
वित्त व वाणिज्यिक कर मंत्री जगदीश देवड़ा ने मल्हारगढ़ में 2 करोड़ 93 लाख 8 हजार की लागत से निर्मित होने वाले मल्हारगढ़ से सोतलगंज मार्ग का भूमि पूजन किया। इसके पश्चात 6 करोड़ 40 लाख रुपए की लागत से निर्मित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मल्हारगढ़ का लोकार्पण किया। ग्राम सुपड़ा में 3 करोड़ 86 लाख 4 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाले सुपड़ा से खखराई मार्ग का भूमि पूजन किया। ग्राम में खेड़ा खदान में बालागुड़ा पैट्रोल पम्प से खेड़ा खदान मार्ग का भूमि पूजन किया। मल्हारगढ़ में पौधारोपण भी किया। मल्हारगढ़ में राम मंदिर बाउंड्री के लिए एक लाख रुपए स्वीकृत किए। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि 2008 से अभी तक मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 570 करोड़ की सड़के बनाई गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना चलाई हैं। अक्टूबर माह से प्रतिमाह 1250 रुपए प्रदान किए जाएंगे। सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने विश्व में भारत का डंका बजाया है। पूरे विश्व में भारत की अलग छवि है। 2024 तक प्रत्येक घर में नल एवं हर व्यक्ति को आवास मिलेगा।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया भी उपस्थित थे।