तराना : म.प्र. में 2003 के बाद ही सड़कों का जाल बिछा- पवैया

तराना ।  कमलनाथ वादा करते रह गए और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खातों में पैसे डाल दिए। कांग्रेस के पास कुछ देने के लिए नहीं है। 2003 के बाद मध्य प्रदेश में सड़कों का जाल बिछा है। बिजली की 24 घंटे रहने लगी है।हमने कांग्रेस का कार्यकाल देखा है।65 साल केंद्र में कांग्रेस के सरकार रही।भाजपा की सरकार द्वारा भव्य राम मंदिर का निर्माण किया। हमें भाजपा प्रत्याशी ताराचंद गोयल को अधिक से अधिक मतों से विजय बनाना है। यह बात जन आशीर्वाद यात्रा में सरदार पटेल चौराहे पर आयोजित रथ सभा में राष्ट्रीय नेता एवं यात्रा के नेतृत्व करता जयभान सिंह पवैया ने कही। सभा में सांसद अनिल फिरोजिया द्वारा भी संबोधित किया गया। उन्होंने विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी गोयल के पक्ष में मतदान करने की अपील की।जन आशीर्वाद यात्रा,स्टेशन रोड, नयापुरा ,जवाहर चौक,बस स्टैंड अस्पताल मार्ग, सरदार पटेल चौराहा होते हुए ग्राम इटावा,छडावद एवं रूपाखेड़ी की ओर निकली। जन आशीर्वाद यात्रा का नगर सहित अंचल में स्वागत हुआ। नगर के प्रमुख मार्गों पर कार्यकतार्ओं द्वारा मंच बनाकर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।ऐसा लग रहा था कि जनता ने यात्रा की अगवानी में फूलों का कालीन बिछा दिया हो।

यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं लाडली बहना लाडली लक्ष्मी की तख्ती लेकर शामिल रही।नगर में जन आशीर्वाद यात्रा का आभार भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष ने आकाश बोड़ाना ने माना।