सुसनेर : विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने निकाली शौर्य जागरण यात्रा

सुसनेर । विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के तत्वाधान में जिले में निकाली जा रही शोर्य जागरण यात्रा रविवार को सुसनेर पहुंची। शोर्य जागरण यात्रा मोटर साईकिल रेली के माध्यम से सोयतकलां से सुसनेर पहुंची यहां पर यात्रा की उज्जैन झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग से शुरू हुई। शोर्य यात्रा नगर के प्रमुख मार्ग से होते हुवें, मैना रोड़,इतवारिया बाजार मउंडी दरवाजा, स्टेट बैंक चौराहा, पांच पुलिया होते हुवें विश्राम ग्रह पर पहुंची। नगर में जगह-जगह नागरिको के द्वारा स्वागत किया। पुराना बस स्टेंड पर भाजपा जिला अध्यक्ष चिंतामण राठौर, भाजपा नेता उदय सिंह यादव,भाजपा मंडल अध्यक्ष सोयतकलां मोहन सिंह गुदलावदा,मंडल अध्यक्ष सुसनेर सजन सिंह कलारिया,पूर्व विधायक मुरलीधर पाटीदार, पार्षद प्रदीप सोनी,भाजपा नेता महेश शर्मा,अभिषेक बजाज, लक्ष्मण सिंह कांवल,कालुसिंह नाहरखेड़ा,भाजपा मंडल महामंत्री पवन शर्मा,नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधी राहुल सिसोदिया,उपाध्यक्ष प्रतिनिधी राकेश जैन,डॉ.सौरभ जैन,अंशुल जैन,संतोष पाटीदार,हरिओम सौधिया,मेहरबान सिंह,गोविंद माली,मोहन कानुडिया आदि के द्वारा स्वागत किया गया। यात्रा का दुर्गा वाहिनी सुसनेर के द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांत प्रसार प्रमुख कुंदन चंद्रावत, प्रांत सहमंत्री दिलीप जैन, विहिप जिला अध्यक्ष योगेंद्र परमार, जिला मंत्री विनोद कौशल, विभाग संयोजक प्रीतम,जिला उपाध्यक्ष भारत भावसार, बजरंग दल जिला संयोजक राहुल माली सहित विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित थें।