एक सच्चे जनसेवक के रूप में श्री महेंद्रसिंह कालूखेड़ा सदैव स्मृतियों में रहेंगे-सिसौदिया

रतलाम ।  प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री  महेंद्र सिंह सिसौदिया जिले के ग्राम कालूखेड़ा में आकर प्रदेश के पूर्व मंत्री  महेंद्रसिंह कालूखेड़ा की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कई कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए। इस दौरान मंत्री  सिसौदिया ने स्वर्गीय  कालूखेड़ा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्वर्गीय  कालूखेड़ा की स्मृति में ग्राम कालूखेड़ा में धर्मशाला निर्माण के लिए 15 लाख रुपए की घोषणा की। कार्यक्रमों में विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे, विधायक  चैतन्य काश्यप, विधायक  दिलीप मकवाना, जिला पंचायत अध्यक्ष  लालाबाई,  राजेंद्र सिंह लुनेरा, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त  भरत बैरागी, के.के सिंह कालूखेड़ा, निमिष व्यास,  प्रदीप उपाध्याय,  बजरंग पुरोहित,  बद्रीलाल चौधरी,  विक्रम सिंह लुनेरा आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर स्वर्गीय  कालूखेड़ा की प्रतिमा पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों आदि ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मंत्री  सिसोदिया, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे,  चैतन्य काश्यप दिलीप मकवाना, राजेंद्र सिंह लुनेरा,  भरत बैरागी आदि वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में स्वर्गीयकालूखेड़ा के कार्यों का स्मरण किया। उनकी कार्यशैली को सच्चे जनसेवक का स्वरूप बताया, उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण किया। उनकी जीवन यात्रा से संबंधित संस्मरणों का वर्णन जनसभा में किया।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री  महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कालूखेड़ा के समीप ग्राम रानीगांव में स्वर्गीय  महेंद्रसिंह कालूखेड़ा की स्मृति में निर्मित किए गए उद्यान का लोकार्पण करते हुए  कालूखेड़ा की प्रतिमा का अनावरण भी किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री दर्जा  भरत बैरागी, के.के. सिंह कालूखेड़ा, ग्राम पंचायत सरपंच  चांदनी रितेश जैन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए मंत्री  महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने विश्व में देश की प्रतिष्ठा में वृद्धि की है। उन्होंने किसानों, आम नागरिकों सभी के लिए योजनाएं बनाकर लाभ दिया है। सिसोदिया ने मुख्यमंत्री  चौहान की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान हर वर्ग के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए योजनाएं बनाकर संचालित की है जिनके लाभ चहुंओर परिलक्षित हो रहे हैं।