यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज  महाकाल दर्शन कर भर्तृहरि गुफा जाएंगे 

 

– गाय के घी के पंचामृत से बाबा का अभिषेक

– गुफा पर संत-महंतों की मौजूदगी में स्वागत

 

दैनिक अवंतिका उज्जैन।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को हेलिकाप्टर से करीब 11 बजे उज्जैन आएंगे। वे यहां पहुंचने के बाद सीधे महाकाल दर्शन करने जाएंगे। इसके बाद नाथ संप्रदाय के प्रमुख स्थल भर्तृहरि गुफा पर पहुंचेंगे।

भर्तृहरि गुफा के मठाधीश योगी पीर महंत श्री रामनाथ महाराज ने बताया कि योगी आदित्यनाथ भर्तृहरि गुफा में गुरु गोरक्षनाथ, राज भर्तृहरि की तप स्थली में दर्शन करेंगे। महाकाल में योगी गर्भगृह में भगवान का पंचामृत अभिषेक करेंगे। पंचामृत हेतु गिर नस्ल की गाय का शुद्ध घी भर्तृहरि गुफा से ही भेजा जाएगा। 

योगी नाथ संप्रदाय के राष्ट्रीय अध्यक्ष 

भी, संत की मौजूदगी में होगा स्वागत

योगी आदित्यनाथ अखिल भारतीय भेष बारह पंथ नाथ संप्रदाय के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी है। इसलिए यहां संत-महंतों की मौजूदगी में उनका धार्मिक परंपरा अनुसार उन्हें रुद्राक्ष की माला पहनाकर और पीतल का त्रीशूल आदि भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। योगी आदित्यनाथ को झेड प्लस सुरक्षा मिली है। इसलिए सुरक्षा एजेंसियों ने यहां पहले से ही पहुंचकर महाकाल मंदिर और भर्तृहरि गुफा पर मोर्चा संभाल लिया है।

योगी जी सिंहस्थ 2016 में आए थे 

पर महाकाल पहली बार ही जाएंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वैसे तो कई बार उज्जैन आ चुके हैं। वे सिंहस्थ 2016 में भी उज्जैन आए थे। लेकिन महाकाल के दर्शन वे पहली बार ही करेंगे। पिछले विधानसभा चुनाव में भी वे आए थे और उज्जैन में सभा ली थी। लेकिन समय अभाव के कारण मंदिर नहीं जा सके थे। इस बार वे धार्मिक यात्रा पर ही रहेंगे। महाकाल व भर्तृहरि गुफा में देव-दर्शन करेंगे। वे भैरवगढ़ रोड पर बने बगलामुखी मंदिर भी जा सकते हैं।