33 मंदिरों में शिव महिम्न पाठ के साथ किये अभिषेक

उज्जैन ।  विश्व मांगल्य सभा की मध्य प्रदेश की बहनों ने सामूहिक रुद्राभिषेक, शिव मानस पूजा एवं नाम जाप के लिये संकल्प को पूर्ण किया। संकल्प की पूर्णाहुति पर 501 अभिषेक के साथ लाखों नाम जाप किए गए। उज्जैन शहर की बहनों ने 33 मंदिरों में शिव महिम्न पाठ के साथ अभिषेक किए। श्रावण अधिक मास के विशेष संजोग में शिव मंदिर में अभिषेक के तहत उज्जैन शहर में 33 शिव मंदिरों में अभिषेक का संकल्प लिया गया था। जिसका प्रारंभ चार धाम मंदिर से किया गया था एवं समापन चमत्कारी हनुमान मंदिर पर विश्व मांगल्य सभा की कार्यकारिणी के समस्त सदस्यों एवं सैकड़ो बहनों की उपस्थिति में किया गया।