पर्युषण पर्व पर नौ दिन नवकार आराधना प्रारंभ

उज्जैन ।  पर्युषण पर्व के प्रारंभ होते ही नौ दिन नवकार आराधना 12 सितंबर से प्रारंभ हुई। इसके साथ ही पारस इकतीसा, भक्तांबर पाठ, नवकार जाप, चेत्यवन्दन, सामूहिक आराधना शुरू हुई। पहले दिन ही करीब 250 आराधकों ने आराधना में हिस्सा लिया।
ग्रुप संयोजक अंजु मनोज सुराणा ने बताया कि जैन सोशल ग्रुप अरिहंत-मुस्कान ग्रुप द्वारा नौ दिन नवकार आराधना लगातार 14 वर्षो से पुर्युषण पर्व पर ग्रुप संस्थापक संरक्षक मनोज सुराणा की प्रेरणा से चल रही है। आराधना में समाज के महिला मंडलों की उपस्थिति विशेष रहती है। इसी कड़ी में मंगलवार को चंदना बहु मंडल की सराहनीय उपस्थिति रही। शुभ महुर्त में पाट स्थापना अंजु मनोज सुराणा, रमेश चोपड़ा, महेश घुगरिया, शीतल कोठरी, ऐश्वर्य सुराणा ने की। लक्की ड्रा का प्रथम पुरुस्कार अजीत सुराणा को चांदी की पायल प्राप्त हुई। महिला मंडल में मंजू रांका को पुरुस्कार मिला। बंपर गिफ्ट के लाभार्थी जिनेश वर्षा सराफ और 9 गिफ्ट के प्रायोजक महेंद्र आशा सेठिया और प्रभावना एक साधर्मी की ओर से प्रदान की गई। ग्रुप परिवार के मनोज अंजु सुराणा, रमेश पुखराज चोपड़ा, महेश मधु घुगरिया, अनिल तारा जैन, संतोष तारा सालेचा, जिनेश वर्षा सराफ, राजेश अनिता सोनी, धर्मेंद्र साधना जैन, अल्पेश दुग्गड, प्रकाश किरण जैन, ललित मनीषा कोठरी, प्रदीप किरण नहाटा, संतोष मधुलिका सिरोलिया, जय जैन, ऐश्वर्य सुराणा, अवि नाहटा, रिद्धि सालेचा ने सभी समाजजन को अवंतीजी मंदिर ढाबा रोड पर सुबह 8 से 9 आने का अनुरोध किया है।