सुसनेर : जनआशीर्वाद यात्रा के पहले कांग्रेसियों को किया गिरप्तार

सुसनेर । नगर में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा से ठीक पहले पुलिस ने कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर थाने में बंद कर दिया है। यह कांग्रेसी मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने की योजना बना रहे थे। इसकी खबर जैसे ही पुलिस को लगी, पुलिस ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष आशीष त्यागी की दुकान से कांग्रेसियों को जबरन उठाया और ले जाकर थाने में बंद कर दिया। इस बीच पुलिस और कांग्रेसियों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने भी कांग्रेसियों को जबरन गाडियों में भर दिया । घटना सोमवार की शाम 5:30 मिनिट की है। बता दे कि भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा सोमवार की शाम को सुसनेर में आई थी। रात में यात्रा ने सुसनेर में प्रवेश किया, उसे ठीक पहले कांग्रेसी यात्रा को काले झंडे दिखाने की योजना बना रहे थे। यह योजना पुराना बस स्टेंड पर कांग्रेस के शहर कांग्रेस अध्यक्ष आशीष त्यागी की दुकान पर बनाई जा रही थी। ठीक उसी समय पुलिस को खबर लग गई और पुलिस ने एन वक्त पर धावा बोलकर कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया।
कांग्रेसियों से डरी भाजपा
इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष आशीष त्यागी,कांग्रेस नेता दीपक राठौर ने बताया कि भाजपा कांग्रेसियों से डरी हुई है जिसके कारण उसने पहले ही पुलिस भेज कर उनकी गिरफ्तारी करवा दिया। भारतीय जनता पार्टी के लोगों को इस बात का डर है कि सुसनेर में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का कहीं विरोध न हो जाए। बता दे कि कांग्रेस पार्टी ने जनआशीर्वाद यात्रा के आगर जिलें में प्रवेश के दौरान यात्रा को काले झंडे दिखाने की घोषणा की थी। कांग्रेस की मांग की है कि क्षेत्र में कम वर्षा से नष्ट हुई फसलों के लिए बगैर सर्वे करवाकर किसानों को मुआवजा दिया जाए। इसी को लेकर आगर विधायक विपिन वानखेड़े को सोमवार को सुबह ही गिरप्तार कर लिया था।
इन कांग्रेसियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने जिन कांग्रेसियों को गिरफ्तार किया है उनमें मुख्य रूप से शामिल हैं शहर कांग्रेस अध्यक्ष आशीष त्यागी, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष लुकमान कुरेशी, पार्षद नईम अहमद मेव, ईशु कटारा, नक्कू लाला शामिल है। इनके थाने पर पहुचने के बाद ब्लॉक अध्यक्ष सरदार सिंह सरका भी थाने पर कांग्रेस कार्यकतार्ओं के समर्थन में थाने पर पहुचे है।