होटल के कमरे में फंदे पर लटकी मिली दिल्ली की महिलागुरूवार सुबह आई थी, पुलिस को मिला सुसाइड नोट

उज्जैन ।  बीती रात 10 बजे के लगभग होटल के कमरे में दिल्ली की रहने वाली महिला की लाश फंदे पर लटकी मिली है। पुलिस जांच में सुसाइडनोट मिला सामने आया है। महिला ने पारिवारिक परेशानी के चलते मौत को गले लगाया है।
महाकाल थाना पुलिस को रात में सूचना मिली की थाने के पीछे होटल मुस्कान के कमरे में एक महिला की लाश फंदे पर लटकी हुई है। पुलिस जांच के लिये मौके पर पहुंची। इस दौरान सामने आया कि महिला दिल्ली की जे.जे. कालोनी में रहने वाली ममता पति डालचंद 45 वर्ष है। वह गुरूवार सुबह अकेली उज्जैन आई थी। उसने महाकाल दर्शन किये। उसके बाद होटल कर्मचारियों से कहा कि शुक्रवार को उसकी बहन आ रही है, एक दिन ओर रूकेगी। शुक्रवार रात 9.30 बजे तक वह कमरे से बाहर नहीं आई तो कर्मचारी उसे देखने पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था, खटखटाने पर नहीं खुला तो खिड़की से अंदर देखा। महिला फंदे पर लटकी थी। दरवाजा खोला गया और शव फंदे से उतारकर जिला अस्पतल पहुंचाया गया। टीआई अजय वर्मा ने बताया कि घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें पारिवारिक परेशानी का उल्लेख और मोबाइल नम्बर लिखा है। नोट जांच में लिया गया है। एसआई भूपेन्द्रसिंह चौहान ने बताया कि परिजनों से संपर्क किया गया है। जिनके आने पर शनिवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जायेगा।

Author: Dainik Awantika