रात 9.30 बजे मानसून की झमाझम बारिश

उज्जैन ।  बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात मध्यप्रदेश में प्रवेश कर चुका है। शुक्रवार को शहर में सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई थी, शाम 5 बजे कुछ देर के लिये तेज हवा के साथ बारिश हुई, जिसके बाद मौसम सुहाना हो गया था। 4 घंटे बाद 9.30 बजे फिर से तेज बारिश शुरू हुई और एक रफ्तार से पौन घंटे तक बारिश होती रही। उसके बाद देर रात क ाी तेज तो कभी धीरे-धीरे बारिश का दौर जारी था। विदित हो कि मौसम विभाग ने पहले ही 15 सितंबर से तेज बारिश का अलर्ट जारी कर दिया था। जो सही साबित हुआ। मौसम वैज्ञानिको के अनुसार 17 सितंबर तक बारिश होती रहेगी। इधर शाम और देर रात को हुई बारिश के बाद औसतन बारिश का आंकड़ा पूरा हो गया था। शहर की औसतन बारिश का आंकड़ा 36 इंच है, जो अब 37 इंच को पार कर चुका है।