30 देशों के प्रतिनिधियों ने महाकाल दर्शन कर  उज्जैन स्मार्ट सिटी परियोजना का दौरा किया

दैनिक अवंतिका उज्जैन।
तीन सप्ताह के अंतर्राष्ट्रीय विकास कार्यक्रम में आए 30 देशों के प्रतिनिधियों ने महाकाल के दर्शन किए और उज्जैन स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत  महाकाल लोक का दौरा किया।
यह शैक्षिक कार्यक्रम भारतीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के तहत भारतीय लोक प्रशासन संस्थान, नई दिल्ली द्वारा आयोजित और संचालित किया जा रहा है। जिसमे कोटे डी आइवर, अल्जीरिया, कैमरून, गाम्बिया, नाइजीरिया, टोगो, दक्षिण सूडान, उज्बेकिस्तान, कोमोरोस, दक्षिण अफ्रीका, इराक, साओ टोम गणराज्य, इक्वाडोर, म्यांमार, लाओस, युगांडा, ताजिकिस्तान, मंगोलिया, माली, कंबोडिया के प्रतिनिधि , भूटान, वियतनाम, इथियोपिया, घाना, बुरुंडी, फिलिस्तीन, मोजाम्बिक, मोरक्को, श्रीलंका, कजाकिस्तान, मेडागास्कर और सिएरा लियोन इन सभी देशों के प्रतिनिधियों द्वारा उज्जैन स्मार्ट के प्रोजेक्ट्स को करने में किन-किन तकनीकों का उपयोग लाया गया और प्रोजेक्ट्स को इंप्लीमेंट करने में आई मुश्किलों को केसे सॉल्व किया, इन सभी पर विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
सिंहस्थ प्रबंधन पर प्रजेंटेशन दिया
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में से एक  सिंहस्थ प्रबंधन और सतत विरासत पर आधारित एक व्यापक प्रेजेन्टेशन था, जिसे उज्जैन स्मार्ट सिटी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर (उज्जैन नगर निगम कमिश्नर) रौशन कुमार सिंह एवं  स्मार्ट सिटी सीईओ  आशीष कुमार पाठक द्वारा दिया गया।