सुसनेर : सॉलिडरिडाड संस्था ने पोषण माह मनाया

सुसनेर ।  सॉलिडरिडाड संस्था ने क्लस्टर सुसनेर में पोषण माह मनाया जो कि अलग-अलग थीम पर मनाया जा रहा है जिसमें आज गांव बाडिया में संस्था द्वारा दीवार लेखन का कार्यक्रम आयोजित किया। दीवार लेखन के द्वारा महिलाओं को स्तनपान के प्रति जागरूक कर महिलाओं को पोषण संबंधित जानकारी दी। धात्री महिलाओं और गर्भवती महिलाओं को पोषण और टीकाकरण के बारे में जागरूक किया जिसमें संस्था से कंचनपाल गांव की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, गायत्री जाट, आशा सुपरवाइजर संगीता शर्मा भी शामिल हुए।

Author: Dainik Awantika