नींद से नहीं जाग रहे विक्रम और प्रज्ञान, इसरो की कोशिश जारी

नई दिल्ली। चंद्रयान-3 मिशन को लेकर बड़ा अपडेट आया है। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने बताया है कि शुक्रवार को उसने विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर के साथ संचार स्थापित करने की कोशिश की। इसका मकसद उनकी जागने की स्थिति का पता लगाना है। फिलहाल, उनकी ओर से कोई सिग्नल नहीं मिले हैं। संपर्क स्थापित करने के प्रयास जारी हैं। इसके पहले इसरो (स्पेस एप्लीकेशन सेंटर) के डायरेक्टर निलेश देसाई ने कहा कि चंद्रमा पर सूर्य उग चुका है। पहले प्लान यह था कि शुक्रवार को लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान को रिऐक्टिवेट किया जाएगा।

Author: Dainik Awantika