पेड़ से टकराई कार, खनिज विभाग के निरीक्षक समेत 5 की मौत

 

उमरिया। जिले के पाली रोड पर रविवार देर रात दो बजे एक कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में खनिज विभाग शहडोल में पदस्थ निरीक्षक पुष्पेंद्र त्रिपाठी, लोक सेवा प्रबंधक अविनाश दुबे समेत 5 लोगों की मौत हो गई। पुष्पेंद्र त्रिपाठी के रिश्तेदार रीवा से शहडोल आए हुए थे। इन्हीं का जन्मदिन मनाने ये ढाबे गए थे। वापस आते समय कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

Author: Dainik Awantika