जावरा : मुख्यमंत्री श्री चौहान का जावरा में 30 सितंबर को होगा आगमनवे रेलवे ओवर ब्रिज व पूर्व सांसद स्व. डॉ. पांडे की प्रतिमा का अनावरण करेंगे

जावरा ।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान संभवत 30 सितंबर को जावरा आएंगे ।वैसे अधिकृत कार्यक्रम अभी आया नहीं है। जावरा आकर कई कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री भाग लेंगे ।मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट है। हेलीपैड के लिए भी कई स्थानों का चयन किया गया है। नगर के मध्य बने बहु प्रतीक्षित रेलवे ओवर ब्रिज का लोकार्पण भी करेंगे।
शनिवार को कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी एसपी राहुल कुमार लोढा , एसडीएम अनिल भाना,सी एसपी दुर्गेश आर्मो ,नगर पालिका सीएमओ दुर्गा बामनिया अन्य प्रशासनिक अधिकारी अमले के साथ दिनभर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सभा स्थल हेलीपैड अन्य कार्यक्रम के स्थल तय किए गए। वैसे एक दिन पूर्व विधायक डॉ राजेंद्र पांडे के साथ भी प्रशासनिक अधिकारियों ने हेलीपैड सभा स्थल के स्थानो का निरीक्षण किया था।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह डॉक्टर पांडे परिवार के पैतृक गांव सुजापुर पहाड़ी पर बनी पूर्व सांसद डॉक्टर लक्ष्मी नारायण पांडे की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण मुख्यमंत्री के हाथों होगा। नगर में अन्य कई सौगात दी गई जो पूर्ण हो चुकी उनका भी उदघाटन हो सकता है ।
नगर में किन-किन का लोकार्पण या शुभारंभ होना है। वह सूची अभी तय नहीं हुई है। मुख्यमंत्री के नगर आगमन की तैयारी व्यापक रूप से प्रारंभ हो चुकी है। मुख्यमंत्री का आगमन चुनाव घोषणा के पूर्व आने से महत्वपूर्ण है। नगरवासी वैसे भी लंबे समय से मुख्यमंत्री के जावरा आगमन का इंतजार कर रहे हैं।