सुसनेर : फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

सुसनेर ।  दिगंबर जैन समाज के पयुर्षण पर्व के अंतर्गत धार्मिक कार्यक्रमों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे है। इसी के तहत शुक्रवारिया बाजार स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन छोटा मंदिर जी में फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें मैना सुंदरी, चंदनामति, सैनिक, ब्रहमचारी, पंडित, भारतमाता, निलांजना सहित कई धार्मिक वेषभूषा धारण किए छोट-छोटे बच्चे पहुंचे। प्रतियोगिता में 20 बच्चों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में सभी बच्चों का प्रदर्शन अच्छा रहा जिसके चलते सभी को सांत्वना पुरूस्कार प्रदान किया गया। संचालन स्वतिक जैन एवं समता जैन के द्वारा किया गया। उक्त जानकारी अशोक जैन (मामा) ने दी।