आंतकी पन्नू की धमकी, विश्व कप को निशाना बनाएंगे

नई दिल्ली। भारत में पांच अक्टूबर से विश्वकप 2023 की शानदार शुरूआत होने वाली है। क्रिकेट के महायुद्ध के पहले अमेरिका में प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस के चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर से भारत के खिलाफ जहर उगला है। खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दिल्ली के कई इलाकों में खालिस्तान समर्थक नारे लिखवाए हैं कि विश्वकप को निशाना बनाया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के आईएसबीटी इलाके में बने फ्लाईओवर की दीवारों पर यह नारे लिखवाए गए। खालिस्तान समर्थक कीनन को लेकर दिल्ली पुलिस ने फिर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

दिल्ली पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। गुरपतवंत सिंह पन्नू अपनी घटिया हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वहीं भारत सरकार उसकी हर एक हरकत पर लगातार नजर जमाए है। गुरपतवंत सिंह पन्नू ने द्वारा एक वीडियो भी जारी किया है जिसके बाद दिल्ली पुलिस एक्टिव हो गई है। सबसे पहले दिल्ली पुलिस ने जिन भी इलाकों में किनारे लिखवाए गए थे उन सभी नारों को मिटवाया है। गुरपतवंत सिंह पन्नू पहले भी इस तरह की हरकतें करता रहा है। इससे पहले स्वतंत्रता दिवस से पहले उसने मेट्रो स्टेशन की दीवारों पर भी खालिस्तानी समर्थक नारे लिखवाए थे। जिसका खुलासा स्पेशल टीम ने करते हुए दो आतंकियों की गिरफ्तारी भी इस संबंध में की गई थी। इसके बाद इस तरह के नारे लिखे जाने पर जांच में जुटे उत्तरी दिल्ली के पुलिस अधिकारी का कहना है कि पन्नू ने दावा किया है कि उसने उत्तर पूर्वी दिल्ली को उत्तरी दिल्ली से जोड?े वाले फ्लाईओवर पर भारत विरोधी नारे लिखवाए हैं। पुलिस ने नारे लिखे होने की जानकारी मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि खालिस्तानी आतंकी पन्नू का वीडियो सामने आने के बाद और कुछ ही दिनों में विश्व कप शुरू से पहले दिल्ली में सुरक्षा को लेकर कई कई तरह के चिंताएं पैदा हो गई है।