गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान धार के कुक्षी में पथराव

 

पुलिसकर्मियों सहित आठ लोग घायल, आज सुबह कुक्षी में स्थिति नियंत्रण में, भारी पुलिस बल तैनात

धार। जिले के कुक्षी में गुरुवार की रात्रि अनंत चतुर्दशी पर्व के दौरान गणेश विसर्जन झांकियां के चल समारोह पर अचानक बड़पुरा क्षेत्र में पथराव हो गया। जिससे अफरातफरी मच गई। सूत्रों से मिली जानकारी में पुलिस कर्मियों सहित 8 लोग घायल हो गए जिनमें से दो लोगों को बड़वानी जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रण में लिया । शुक्रवार सुबह कुक्षी में स्थिति नियंत्रण में नजर आई। शहर में भारी पुलिस बल तैनात है। साथ ही बाजार भी खुलने लगा है।

समुदाय विशेष के लोगों ने किया पथराव

घटना के विषय में प्राप्त जानकारी के अनुसार कुक्षी में शाम को गणेश विसर्जन के दौरान झांकियां निकाली जा रही थी। झाकियों का चल समारोह शहर के बड़पुरा मोहल्ले में पहुंचने पर एक समुदाय विशेष के लोगों द्वारा करीब 12 बजे झांकियां के चल समारोह पर पथराव कर दिया गया।