भैरवगढ़ जेल में हैकिंग: बरामद लैपटॉप में कई प्रोग्राम डिलीट किए गए

ब्रह्मास्त्र उज्जैन। उज्जैन के केंद्रीय भैरवगढ़ जेल में बंद रहे महाराष्ट्र के बदमाश अमर अनंत अग्रवाल ने जिस लैपटॉप का उपयोग करना बताया था उसे बरामद कर लिया गया है। एडीजी जेल योगेश देशमुख ने बताया कि लैपटॉप से कई प्रोग्राम डिलीट किए गए हैं। साइबर सेल की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है। साइबर सेल ये पता कर रहे हैं कि वे कौन से प्रोग्राम या एप थे, जिन्हें डिलीट किया गया। उनकी रिकवरी की जाएगी। साथ ही ये भी पता लगाया जाएगा कि वे किस उपयोग में आते थे। ये सॉफ्टवेयर उस अवधि वाले पता किए जाएंगे जिन दिनों में अग्रवाल भैरवगढ़ जेल में रहा। यह लैपटॉप जेल संतोष लड़िया का है। लड़िया ने ही अग्रवाल को यह लैपटॉप जेल में उपलब्ध कराया था।
जेल डीजी अरविंद कुमार ने कहा कि जेल में लैपटॉप का उपयोग ही अपने आप में बड़ा मामला है। इस मामले में जेल डीजी को डीआईजी जेल संजय पांडे की रिपोर्ट के बाद लड़िया के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं। अग्रवाल के जेल में रहते जेल अधीक्षक रहीं जेल अधीक्षक अलका सोनकर को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।

Author: Dainik Awantika