बदमाशों ने पेट्रोल छिड़कर आटो में लगाई आग

उज्जैन। बदमाशों ने बीती रात 1 बजे पेट्रोल छिड़कर आटो में आग लगा दी। आग पर काबू पाया जाता तब तक काफी नुकसान हो चुका था। पुलिस ने आटो चालक की शिकायत पर धारा 435 का प्रकरण दर्ज किया है।
मोहननगर गली नम्बर 2 में रहने वाला शोएब पिता अनवर खां आटो क्रमांक एमपी 13 आर 1012 चलाता है। रात को उसने घर के बाहर आटो खड़ा किया था। रात 1 बजे के लगभग आसपास के लोगों ने उसे आटो में आग लगने की जानकारी दी। वह नींद से जागकर बाहर आया और आग पर काबू पाया। आगजनी में उसे काफी नुकसान हो चुका था, अज्ञात बदमाशों ने पेट्रोल छिड़कर आग लगाई थी। चिमनगंज थाने के प्रधान आरक्षक शैलेष योगी ने बताया कि मामले में आगजनी का प्रकरण दर्ज किया गया है। मोहननगर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे है। जल्द घटना को अंजाम देने वालों का पता लगा लिया जायेगा। आशंका है कि शोएब से दुश्मनी निकालने के लिये आटो में आग लगाई गई है।