सूची जारी होते ही कांग्रेस में उठने लगे विरोध के स्वर, पदाधिकारियों के इस्तीफे की शुरुआत

भोपाल।   मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने श्राद्ध खत्म होने और नवरात्रि के पहले ही दिन 144 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। सूची जारी होते ही कांग्रेस में कई जगह असंतोष भी भड़क उठा है। कांग्रेस मीडिया के उपाध्यक्ष सहित कुछ पदाधिकारियों द्वारा इस्तीफा देने की शुरुआत हो गई है। महत्वपूर्ण सीटों में से एक बुधनी विधानसभा सीट से अभिनेता विक्रम मस्तान को टिकट दिया गया है। इनका मुकाबला मौजूदा भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से होगा। विक्रम मस्तान हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्हें टीवी धारावाहिक में हनुमान जी की भूमिका के लिए पहचाना जाता है। इनका पूरा नाम विक्रम मस्तान शर्मा है।

कांग्रेस की 144 नामों की सूची में सीहोर से शशांक सक्सेना , सुसनेर से भेरू सिंह बापू , आगर- विपिन वानखेड़े , शाजापुर- हुकुम सिंह कराड़ा ,कालापीपल- कुणाल चौधरी, सोनकच्छ- सज्जन सिंह वर्मा, हाटपीपल्या – राजवीर सिंह बघेल, मांधाता- उत्तम पाल सिंह, पंधाना- रूपाली बारे, भिकनगांव – झूमा सोलंकी, महेश्वर- विजयलक्ष्मी साधो , कसरावद- सचिन यादव, खरगोन – रवि जोशी, बड़वानी- राजन मंडलोई, अलीराजपुर- मुकेश पटेल, झाबुआ विक्रांत भूरिया के नाम हैं।  इंदौर में देपालपुर विशाल पटेल, इंदौर- एक संजय शुक्ला, इंदौर- दो चिंतामणि चौकसे चिंटू , इंदौर चार- राजा मंधवानी, राऊ जीतू पटवारी, सांवेर रीना बोरासी सेतिया।
उज्जैन व अन्य सीटों में नागदा खाचरौद – दिलीप सिंह गुर्जर, महिदपुर- दिनेश जैन , तराना- महेश परमार, घटिया- रामलाल मालवीय, उज्जैन उत्तर- माया राजेश त्रिवेदी, सैलाना- हर्ष विजय गहलोत, आलोट- मनोज चावला , मंदसौर- विपिन