शक्ति की साधना और आराधना का पर्व शारदीय नवरात्र शुरू

खरगोन। शहर सहित समूचे अंचल में रविवार से शक्ति की साधना और आराधना का पर्व शारदीय नवरात्र शुरू हो गया है। घरों में घट स्थापना के साथ ही नगर में करीब 30 से अधिक स्थानों पर पंडाल सजाए गए हैं, जिनमें मातारानी को विभिन्न स्वरुपों में शुभ मुहुर्त में विधिवत् पूजन.अर्चन के बाद विराजित किया गया। नौ दिनों तक माता की सेवा कि जाएगी। घट एवं प्रतिमा स्थापना का दौर सुबह से देरशाम तक चलता रहा। नवरात्रों का असर बाजार पर भी दिखााई दे रहा है। बाजार में माता प्रतिमाओं के साथ ही श्रंगार से सजी दुकानों पर खासी चहल-पहल रही। पूजा.पाठ के लिए भक्त माता के श्रंगार व अन्य सामग्री की जमकर खरीददारी की।

मंदिरों में भी चला दर्शन. पूजन का दौर…

नगर सहित अंचल में प्रसिद्ध शक्तिपीठों पर भी लोग सुबह से देरशाम तक दर्शन. पूजन के लिए पहुंचते रहे। नगर के कुंदा तट स्थित कालिका माता मंदिर, मोठी माता, ब्राह्मणपुरी बाकी माता, बाघेश्वरी माता सहित नगर से 18 किमी दूर स्थित अतिप्राचीन चमत्कारी माता मंदिरों में शुमार देवीश्री महालक्ष्मी और सेगांव स्थित देवीश्रीलालबाई फुलबाई माताजी मंदिरों में दर्शन के लिए भक्तों की कतारें लगी रही।
बाईट। राधाक्रष्णा