देवासगेट पर पुलता जलाने वालों पर केस

दैनिक अवन्तिका ब्रह्मास्त्र उज्जैन। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने रविवार को 144 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। जिसमें उज्जैन उत्तर विधानसभा सीट से माया राजेश त्रिवेदी को प्रत्याशी बनाया गया। माया को प्रत्याशी बनाये जाने पर उत्तर से दावेदारी जता रहे विक्की यादव ने बगावत शुरू कर दी और समर्थको ने शहर में  कांग्रेस प्रत्याशी के पुतले जलाना शुरू कर दिये। देवासगेट चौराहा पर भी पुतला जलाया गया। आदर्श आचार संहिता में नियमों का उल्लघंन करते हुए पुतला जाए जाने वालों पर देवासगेट थाना पुलिस ने धारा 188, 147 में आठ से 10 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।