नगर महारानी के दरबार में देर रात तक उमड़ रहे भक्त

दैनिक अवन्तिका(उज्जैन) दूधतलाई पर युवा जनशक्ति संगठन परिवार द्वारा पिछले 49 वर्षों से नवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यहां विराजित देवी को नगर महारानी के नाम से पहचाना जाता है। देर रात तक यहां देवी के दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। आयोजन समिति के पदाधिकारी तथा संगठन के अध्यक्ष निमिष नावगोत्री ने बताया कि इस साल नवरात्रि पर्व का यहां 49वां वर्ष है। संगठन द्वारा प्रथम बार जब 48 वर्ष पूर्व यहां नवरात्रि में देवी प्रतिमा स्थापना का क्रम शुरू किया था तभी से इन्हें नगर महारानी के नाम से जाना जाता है। हर वर्ष की तरह इस साल भी यहां नगर महारानी की दस फीट ऊंची मनोहारी प्रतिमा विराजित की गई है। घट स्थापना के दिन से ही यहां सुबह-शाम देवी मां की आराधना की आ रही है और महाष्टमी की शाम को भव्य आरती व महाप्रसादी का आयोजन है। यह जानकारी नितिन पडियार ने दी ।

Author: Dainik Awantika