स्वयंसेवक ग्रामीण क्षेत्र से आकर माता टेकरी पर दे रहे हैं अपनी सेवा

दैनिक अवंतिका(देवास) शारदीय नवरात्रि में माता टेकरी पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी राष्ट्रीय युवा योजना इकाई देवास(एनवाईपी) स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविका सेवा दे रहे हैं। समन्वयक अक्षय जोशी ने बताया कि हर वर्ष स्वयंसेवक एक थीम पर अपनी सेवा देते हैं। इस वर्ष मतदान अवश्य करें दूसरे को मतदान करने के लिए प्रेरित करें थीम पर स्वयंसेवको के द्वारा सेवा दी जा रही है। स्वयंसेवक ग्रामीण क्षेत्र से बस से या अन्य साधनों के माध्यम से आते हैं, ये तीन शिफ्ट में छोटी माता, बड़ी माता, रपट मार्ग, परिक्रमा मार्ग पर दर्शन करने आए श्रद्धालुओं दर्शन कराने में मदद कर रहे हैं, जो बुजुर्ग चलने में असमर्थ हैं उन्हें व्हीलचेयर पर बैठकर दोनों माता के दर्शन करवाने में सहायता कर रहे हैं। स्वयंसेवक दशहरे तक अपनी सेवा देंगे। महिला दल प्रभारी पूजा जोशी के नेतृत्व में किरण यादव, राजेश्वरी खराटकर, पायल वैष्णव, रेणुका चौहान, सपना मालवीय, दीक्षा भावसार, विकास जाट, हरिओम यादव, दीपेंद्र सिंह राठौड़, अभिषेक प्रजापति सुरेंद्र पवार रोहित राजोरिया अनिल कुमार, तेजसिंह राजोरिया, अमर सिंह राजोरिया, दिव्या वैष्णव अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। साथ ही भारत स्काउट एवं गाइड मध्य प्रदेश जिला संघ के स्काउट गाइडर जिला शिक्षा अधिकारी एचएल खुशाल के नेतृत्व में मनोज पटेल जिला संगठन आयुक्त के साथ स्काउट और गाइड अपनी सेवा दे रहे है।

Author: Dainik Awantika