दक्षिण की अटकलों पर विराम कांग्रेस ने चेतन यादव को दिया टिकट

दैनिक अवन्तिका(उज्जैन) उज्जैन शहर की दक्षिण विधानसभा सीट से कांग्रेस ने चेतन यादव को टिकट दिया है। इस सीट पर तमाम तरह के अनुमान, अटकलें लगाई जा रही थीं, मगर गुरुवार रात को कांग्रेस की सूची में उनका नाम आते ही इन पर विराम लग गया है। हालांकि उत्तर विधानसभा से कांग्रेस पार्टी ने माया त्रिवेदी को उम्मीदवार घोषित किया है। दक्षिण से नए चेहरे के रूप में इस बार कांग्रेस ने चेतन यादव को मैदान में उतारा है।

Author: Dainik Awantika