ब्यावरा: बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व मनाया हर्षोल्लास के साथ

राजगढ़। जिले के दशहरा मैदान ब्यावरा में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, दशहरा मैदान पर 51 फीट ऊंचे रावण का दहन आतिशबाजी के साथ किया गया, परंपरानुसार प्रतिवर्ष चर्तुभुजनाथ मंदिर से विशेष विमान अखाड़े के साथ निकाला गया जो शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए दशहरा मैदान पहुंचा जहा रावण दहन की परंपरा निभाई गई।

रावण दहन कार्यक्रम की शुरुआत प्रशासनिक स्तर पर आतिशबाजी के साथ रावण के पुतले का दहन किया दशहरा पर्व पर आचार संहिता का विशेष ध्यान रखा गया।

रिपोर्ट मुकेश सक्सेना 

Author: Dainik Awantika