पत्रकारों के सवाल पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लगा दी दोड़….

ब्यावरा।  राजगढ़ जिले के ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र 161 में भाजपा प्रत्याशी के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन करने आई विदेश मंत्रालय एवं संस्कृति मंत्रालय केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी पत्रकारों के सवालों का जवाब देने से कतराती नजर आई, उन्होंने बार-बार बिजली जाने पर कहा कि शहर में जनरेटर की आवाज को सुना है।

शायद लोड अधिक होने से फाल्ट हुआ होगा, पत्रकारों ने जब उनसे राज्य सरकार द्वारा करोड़ों की कर्ज लिए जाने की बात पूछी तो उन्होंने भागते हुए कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए आवश्यकतानुसार नियम से कर्ज लिया है उसे वापस भी किया और उससे लोगों को लाभ भी हुआ है। जनचर्चा यह है कि लोगों की आवाज उठाने वाले पत्रकारों के सवालों के जवाब देने की बजाय भाजपा मन की बात क्यों कहती नजर आती है।

Author: Dainik Awantika