थाने मे पहुंचकर छात्राओं ने समझा पुलिस का कामकाज

सुसनेर।   शनिवार को सोयतकला के विवेकानंद राष्ट्रीय विद्यालय की छात्राएं बड़ी सँख्या में सुसनेर पुलिस थाने पर पहुंची। इस दौरान पहले तो सभी छात्राओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली समझी। उसके बाद तमाम सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासा को शांत किया। थाने के हेडमोरीर धर्मेंद्र पाटीदार ने पुलिस की कार्यशैली के बारे बताते हुए छात्राओ को पिस्टल अथवा अन्य शस्त्रों की जानकारी भी दी। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस दिन-रात जनता के लिए काम करती है।

मोबाइल का चलन बढ़ने के बाद पुलिस के सामने नई चुनौतियां आईं हैं। बच्चों को मोबाइल का प्रयोग काफी सावधानी से करना चाहिए, ताकि साइबर ठगी का शिकार न हो जाएं। किसी भी समस्या के आने पर पुलिस का सहयोग अवश्य लें और जांच में पुलिस की मदद करें। एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया के बारे में बताया। बच्चों ने महिला हेल्प डेस्क, कार्यालय व हवालात भी देखी।

रिपोर्ट-अर्पित हरदेनिया